Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशरायपुर में आज रविवार को CM विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस,...

रायपुर में आज रविवार को CM विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…

रायपुर 19 अप्रैल /  महिला आरक्षण बिल को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राज्यभर में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह राजधानी रायपुर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनीतिक रूप से अहम दिन बिताने वाले हैं। सुबह 11:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, दोपहर 1:00 बजे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक, आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। फिर दोपहर 2:45 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना संभव

आज होने वाली प्रेस वार्ता में भाजपा महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री साय और अरुण सिंह इस दौरान पार्टी का आधिकारिक रुख स्पष्ट करेंगे और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठा सकते हैं। प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर भी आज भाजपा द्वारा एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिससे पूरे राज्य में एकजुट राजनीतिक संदेश देने की तैयारी है।

कल रायपुर में महिला जनआक्रोश पदयात्रा

राजधानी रायपुर में भाजपा कल बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इसकी शुरुआत इंडोर स्टेडियम दोपहर 3 बजे और समापन सुभाष स्टेडियम (सम्मेलन के साथ) होगा, इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी की संभावना है।

प्रदेशभर में आंदोलन का विस्तार

भाजपा ने इस मुद्दे को राज्यव्यापी अभियान का रूप दे दिया है, 20–21 अप्रैल को  प्रदेशभर में महिला पदयात्राएं और 23–24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन की जाएगी, इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

राजनीतिक संदेश और रणनीति

भाजपा इस पूरे अभियान के माध्यम से महिला वोटर्स को साधने और कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति और अधिक गरमाने के संकेत मिल रहे हैं। रायपुर में आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीति की झलक मानी जा रही है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर BJP का आक्रामक रुख आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति को नई दिशा दे सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular