Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद की एक आवश्यक बैठक : ग्राम पंचायत सिलियरी...

छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद की एक आवश्यक बैठक : ग्राम पंचायत सिलियरी में आयोजित


सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : रायपुर : धरसीवां / राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद द्वारा राजधानी रायपुर में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर धरसीवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलियरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक का आयोजन शेखर यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लगभग 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में 24 अप्रैल को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम हेतु सभी को औपचारिक आमंत्रण पत्र प्रदान किया गया तथा पंचायती राज व्यवस्था के 29 विषयों के साथ-साथ बलवंत राय मेहता जी के योगदान पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव , प्रदेश सहसंयोजक बी.वी.एस. राजकुमार , जिला संयोजक रोशना डेविड एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिलियरी पूर्व सरपंच कुमुदिनी चंद्रवंशी आदि सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद द्वारा 24 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं विभिन्न राज्यों के पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

प्रेरक संदेश / अपील

छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त पदाधिकारियों—जिला, प्रखंड (ब्लॉक) एवं ग्राम स्तर के साथियों के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य पंचायत परिषद द्वारा पहली बार एक ऐतिहासिक राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। यह हमें महात्मा गांधी एवं बलवंत राय मेहता जी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।
इस मंच पर देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्रीगण एवं पंचायत प्रतिनिधि एक साथ उपस्थित होंगे। यह अवसर सीखने, जुड़ने और अपने गांव के विकास की नई दिशा तय करने का है।
आपका इस सम्मेलन में शामिल होना किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आपके अपने गांव, आपके भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल कल के लिए है।

आइए, अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर यह सिद्ध करें कि “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। यह अवसर है—नई योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने, अपने अधिकार समझने और गांव के विकास को गति देने का।
वर्तमान : कार्यक्रम स्थल

अतः आप सभी से आग्रह है अपने लिए आएं, अपने गांव के लिए आएं, अपने भविष्य के लिए आएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular