सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग 27 अप्रैल / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग- ग्रामीण द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध मे आपतिजनक एवं तथ्यहीन वीडियो पोष्ट करने वालो के खिलाफ सोमवार 27 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करने भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंडा थाना पहुँचे l कार्यकर्ताओ ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो छत्तीसगढ़ के अस्मिता , संस्कृति एवं सभ्यता के लिए जाने पहचाने जाते है, जिन्हे छत्तीसगढ़ वासी जन नेता के रूप मे स्वीकारते है, ऐसे व्यक्तित्व के पीछे असत्य, भ्रामक प्रचार करने वाली सामग्री इंस्टाग्राम आईडी मे डालना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है एवं जनमानस को गुमराह करने की एक साज़िश है, जिससे छत्तीसगढ़ के जनता आक्रोशित है l कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने FIR कर संबंधित व्यक्तियों को RET एक्ट के तहत एवं अन्य उपयोगी धाराओ के तहत तत्काल गिरफ़्तर कर कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाही की माँग की है l कार्यकर्ताओ ने यह भी कहा की भविष्य मे इस प्रकार की फेक एवं AI generated आपत्ति जनक सामग्रियों का प्रसार पर रोक लगाने हेतु कदम उठाये जाए एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाए अन्यथा कार्यवाही न होने पर आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा l







Views Today : 140
Total views : 102029