Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 28 अप्रैल 2026 को दुर्ग और भिलाई...

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 28 अप्रैल 2026 को दुर्ग और भिलाई जिले के प्रवास पर।

दुर्ग, 27 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 28 अप्रैल 2026 को दुर्ग और भिलाई जिले के प्रवास पर रहेंगे।

श्री डेका पूर्वान्ह 10.30 को लोक भवन रायपुर से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वान्ह 11.15 बजे दुर्ग पहुँचकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बैठक हॉल में आयोजित ब्लॉक समीक्षा बैठक में शामिल होेंगे।

इसके पश्चात, अपरान्ह 01.15 को भिलाई निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल श्री डेका शाम 04.45 बजे रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई के लिए निकलेगे और शाम 05.00 बजे संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम ’सच हुए सपने’ में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शाम 06 बजे लोक भवन रायपुर के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular