Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeधर्मरामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाघमार ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर श्रद्धालुओं को किया रवाना

दुर्ग 29 अप्रैल / छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत आज दुर्ग जिले से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्ग रेलवे स्टेशन से “आस्था स्पेशल ट्रेन” के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। पूरे स्टेशन परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। दुर्ग रेलवे स्टेशन से 178 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्टेशन पर श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। महापौर ने कहा कि यह योजना आमजन को भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज के हर वर्ग को अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर, निशांत यादव, गौतम साहू, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर आदि सहित रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular