रायपुर 3 मई / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार IPL 2026 के मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नवा रायपुर में आयोजित होने वाले इन मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस अब अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्टेडियम में लाइव देखने का मौका पा सकेंगे।
इन तारीखों को होंगे मुकाबले
नवा रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। 10 मई Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, 13 मई Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders इन दोनों मैचों को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।
कब से मिलेंगे टिकट?
RCB vs मुंबई इंडियंस मैच के टिकट की डिजिटल बिक्री आज से शुरू हो गई है। RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के टिकट कल से उपलब्ध होंगे।
टिकट की कीमत
टिकट की शुरुआती कीमत ₹2000 रखी गई है, जो सीट कैटेगरी के अनुसार बढ़ सकती है।
कहां से करें बुकिंग?
मैच के टिकट ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं। इच्छुक दर्शक Royal Challengers Bangalore की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट shop.royalchallengr s.com/ticket पर टिकट मिलेगी।
कहां होगा मैच?
ये सभी मुकाबले नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। रायपुर में IPL 2026 के आयोजन से क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा मौका मिला है। सीमित सीटों के चलते फैंस को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें, ताकि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का हिस्सा बन सकें।








Views Today : 191
Total views : 103120