Saturday, May 2, 2026
37.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeBlogसाल 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक...

साल 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इन 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है और लोगों को झुलसा देने वाली लू का करना पड़ सकता है सामना।

नौतपा में दिखेगा सूरज का खतरनाक रूप

रायपुर 2 मई /ज्येष्ठ माह की दस्तक के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन आने वाले दिनों में हालात और भी ज्यादा गंभीर होने वाले हैं। फिलहाल जो तापमान महसूस हो रहा है, उसे महज शुरुआत माना जा रहा है, क्योंकि असली तपिश नौतपा के दौरान देखने को मिलेगी।

नौतपा में बढ़ेगा सूरज का असर

नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान में अचानक तेजी आती है। यही कारण है कि इस समय को साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर कम नहीं होता।

इस दिन से शुरू होगा नौतपा

साल 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इन 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है और लोगों को झुलसा देने वाली लू का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ सकती है हीट वेव की स्थिति

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, नौतपा के दौरान कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। तापमान 45 डिग्री के पार जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूरी है कि लोग दिन के समय धूप में निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular