Saturday, May 2, 2026
35.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeBlog​शासकीय विद्यालय 10 वीं कक्षा की छात्रा लीना साहू ने बढ़ाया प्रदेश...

​शासकीय विद्यालय 10 वीं कक्षा की छात्रा लीना साहू ने बढ़ाया प्रदेश के साथ-साथ दुर्ग जिले के जामुल -​सुरडुंग का मान..


​ सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग- जामुल / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में (शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरडुंग की पूर्व छात्रा रही) लीना साहू जो कि अभी “प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर” में अध्यनरत है। लीना साहू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में लीना ने कुल 600 अंको में 588 अंक लेकर 98%, राज्य स्तरीय मेरिट सूची में सप्तम स्थान (7th Rank) प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

​विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने लीना की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि शासकीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

छात्रा लीना साहू नगर पालिका जामुल क्षेत्र के सुरडुंग की निवासी है, एवं इनके पिता पितांबर साहू औद्योगिक क्षेत्र भिलाई बीईसी कम्पनी में वेल्डर का काम करते, है एवं इनकी माता भारती साहू गृहणी है l

इनकी उपलब्धि पर प्रोत्साहन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडुंग के प्राचार्य श्री दिल्लीवार , एवं शिक्षक गण रमेश साहू , श्री चौधरी, संकुल समन्वयक अशोक वर्मा , छबिलाल साहू , प्रकाश हिरवानी , संदीप पांडे और शिक्षिका श्रीमती जागेश्वरी पठारी उपस्थित रहे एवं शिक्षक सूर्यकांत हरदेल आदि ने छात्रा को उनके निवास पर जाकर बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular