Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogजिले के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का ससम्मान विदाई समारोह, एसएसपी विजय अग्रवाल ने...

जिले के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का ससम्मान विदाई समारोह, एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा – “आपका अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर

सी. जी. प्रतिमान न्यूज :

दुर्ग 10 अक्टूबर / जिला पुलिस दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) के नेतृत्व में आज एसएसपी कार्यालय में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे छह अधिकारी एवं कर्मचारियों का ससम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर 02 सहायक उप निरीक्षक, 03 प्रधान आरक्षक एवं 01 आरक्षक का सम्मानपूर्वक विदाई किया गया। इनमें शामिल हैं –

  1. सहायक उप निरीक्षक रामचंद कंवर
  2. सहायक उप निरीक्षक बसंत राम भोई
  3. प्रधान आरक्षक रमन लाल (क्र. 1297)
  4. प्रधान आरक्षक हरख राम (क्र. 1028)
  5. प्रधान आरक्षक सेमसन मसीह (क्र. 811)
  6. आरक्षक प्रमोद कुमार शर्मा (क्र. 273)

कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में अग्रवाल ने कहा –

“सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। आपने पुलिस विभाग को जो समर्पण, अनुशासन और सेवा दी है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। विभाग हमेशा आपके साथ है।”

सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने भी अपने 35-40 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए भावुक शब्दों में पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शाल और श्रीफल भेंट कर सभी का सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विनोद मिन्ज, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, वरिष्ठ शीघ्रलेखक गोकुल राम देवांगन तथा निरीक्षक (एम) बृजमोहन सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular