सीजी प्रतिमान न्यूज़ : अहिवारा 13 जनवरी / नगर पालिका के समीप स्थित मंगल भवन, अहिवारा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

संगोष्ठी में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोज़गार, उद्योग एवं समग्र विकास को सशक्त बनाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष लीमन साहू, नगर पालिका परिषद अहिवारा उपाध्यक्ष अशोक बाफना व भाजपा के पदाधिकारी विनोद सिंह, श्रीमती चंद्रकांता मंडले एवं अनुज साहू सहित क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने का संदेश दिया गया।








Views Today : 140
Total views : 102029