सी.जी. प्रतिमान न्यूज : विशाल हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
जामुल / सर्व समाज के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम सिरसा खुर्द में विशाल हिन्दू सम्मेलन का योजन सम्पन्न हुआ l
सम्मेलन में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें चिखली, खपरी कुटेलाभाटा,जेवरा, सिरसा ,भटगांव समोदा एवं कचान्दुर ग्रामों से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा जन हिंदू सम्मेलन में समिल्लित हुए l
अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किए, एवं सरस्वती शिशु मंदिर सिरसा खुर्द के बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाया गया l
इस बीच मुख्य वक्त के रूप में डॉ सुनील पटेल विशेष अतिथि पंडित ज्योतिष कृष्णमूर्ति शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बिना भारती मंच पर उपस्थित थे l

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना विषम परिस्थितियों में हिंदू को संगठित करने के लिए की गई वर्तमान समय में परिवार में पढ़ें लिखे समझदार वैचारिक परिवर्तन पर विशेष ध्यान देना होगा l आज के युग के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अपने दायित्व को नहीं समझ पा रहे है ना माता पिता के प्रति अपनी उत्तरदायित्व और ना ही देश के प्रति, एक शिक्षित नागरिक होने का कर्तव्य भी नहीं निभा पा रहे है. यह समाज में एक बड़ी समस्या के रूप में बढ़ रही है. हमें धर्म परिवर्त की बात को गंभीरता से लेना होगा, हमें अपने घर में अपनी परिवार के बीच बैठ कर आपस में बात चित करके एक दूसरे को समझना होगा l
विशेष अतिथि पंडित कृष्णमूर्ति शर्मा ने कहा हिंदुत्व के प्रति जागरूकता केवल स्वयंसेवकों की नहीं है समाज को भी आगे आना होगा परिवार में बचपन से ही संस्कार डालना होगा हर व्यक्ति को मन से संकल्पित होकर जिम्मेदारी से अपनी दिनचर्या में अध्यात्म के प्रति सेवा भाव से लगन शील होना की जरूरत हैl
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे बिना भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें पारिवारिक सद्भावना प्रेम सहित बड़े बुजुर्गों के सम्मान तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखने तथा विधर्मी होने से समाज को बचाए रखने पर जोर देना होगा l








Views Today : 142
Total views : 102031