नवनिर्वाचित मड़ोदा मंडल देवांगन समाज के पदाधिकारी गण
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : भिलाई / मरोदा मंडल देवांगन समाज का त्रिवार्षिक 2026 से 2029 तक के लिए
12 अप्रैल 2026 रविवार को देवांगन भवन मरोदा में आपसी सामंजस्य व सर्व सम्मति से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ l जिसमें अध्यक्ष कुलेश्वर देवांगन, सचिव रमेश देवांगन, सह सचिव राजेश देवांगन, कोषाध्यक्ष संत राम देवांगन,
उप कोषाध्यक्ष देवेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष आशीष देवांगन श्रीमति सरिता देवांगन, सलाहकार मोती राम देवांगन, शंकर देवांगन, एवं संरक्षक केशव राम देवांगन, विजय देवांगन, पवन देवांगन, लखन देवांगन श्रीमति सोनिया देवांगन आदि का मनोनयन किया गया l
इस चुनाव में दुर्ग ब्लॉक देवांगन समाज ग्रामीण के पदाधिकारी अध्यक्ष धनुष राम देवांगन, सचिव अश्वनी कुमार देवांगन और मरोदा मंडल के देवांगन समाज के स्वजातीय गण विशेष रुप से उपस्थित रहें l








Views Today : 142
Total views : 102031