Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogअहिवारा नगर पालिका में बिल्हा से आये नया सीएमओ ने किया पदभार...

अहिवारा नगर पालिका में बिल्हा से आये नया सीएमओ ने किया पदभार ग्रहण, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत..


नंदिनी- अहिवारा / दुर्ग जिले के नगर पालिका अहिवारा में नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के रूप में प्रवीण गहलोत के पदभार ग्रहण करते ही नगर में उत्साह का माहौल देखा गया। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वार्ड नंबर 11 के पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, वार्ड नंबर 12 के पार्षद इंद्रजीत राउत सहित अरुण बंजारे, राजा शिवाले एवं विदेशी साहू उपस्थित रहे। सभी ने पौधा भेंट कर नए सीएमओ का अभिनंदन किया।


इस अवसर पर अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा ने कहा कि नए सीएमओ के नेतृत्व में नगर विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से अहिवारा शहर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासशील बनेगा।

नवनियुक्त सीएमओ प्रवीण गहलोत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान नगर हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular