Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमजामुल नगर पालिका क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट , जामुल बनता...

जामुल नगर पालिका क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट , जामुल बनता जा रहा है संवेदनशील एरिया…

सीजी प्रतिमान न्यूज़:

जामुल / जामुल थाना अंतर्गत रविवार को जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे के मकान के पास दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनो पक्षों को चोट आई है। इसके बाद दोनों पक्ष जामुल थाने पहुंचे। पुलिस दोनों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज करने की बात की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक पक्ष ने उन्हें शिकायत में बताया है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी अंकित राय का जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे के घर के पीछे प्लॉट है। वो वहां कुछ निर्माण कराना चाह रहे थे। शाम लगभग 7.30 बजे के करीब की घटना है.


अंकित कार से संटू जान और अनुनय दुबे को लेकर प्लाट दिखाने गया था। प्लॉट के रास्ते मे ही लल्लन सिंह नामक युवक का घर है। वो लोग उनके घर के सामने से कार से निकले तो लल्लन सिंह उन्हें गाली देने लगा।
उसने कहा कि कार धीमे रफ्तार में चलाओ। इसके बाद उसने अपने लड़कों को बुलाकर उन्हें बुरी तरह पीटा किया है जिससे उनके सिर व हाथ पैर में चोट आई है।

वहीं लल्लन सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि अंकित राय और उसके दोस्त प्लॉट में बैठकर दारू पी रहे थे। मना करने पर उन्होंने झगड़ा किया और उनके साथ मारपीट करके उनको सिर व अन्य जगहों पर चोट पहुंचाई है।


पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों को डाँक्टरी मुलाईजा के लिए भेज गया। हाउसिंग बोर्ड के पक्ष में जहां भाजपा पार्षद पीयुष मिश्रा पहुंचे तो वहीं लल्लन सिंह की तरफ से जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष के पति सत्य प्रकाश बंजारे पहुंचे.

थाने में तनाव का माहौल बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षो पर प्रतिबन्धात्कम धारा लगाने की बात कही.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular