Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeदेश विदेशअयोध्या धाम में हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ की कवयित्री शशिकला पाण्डेय..

अयोध्या धाम में हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ की कवयित्री शशिकला पाण्डेय..

दुर्ग / श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 15 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली अयोध्या धाम में विश्व संभ्रांत समाज विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में कार्यक्रम संचालित हुआ। जिसमें अनुज पाठक राष्ट्रीय संरक्षक,मनोज कुमार महतो राष्ट्रीय महासचिव, बीना गोयल वरिष्ठ कवयित्री राष्ट्रीय प्रभारी उपस्थित रहे।


एवं देश के सभी राज्यों के चयनित 40 कवियों को आमंत्रित कर पुस्तक विमोचन एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से श्रीमती शशिकला पाण्डेय उच्च वर्ग शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरुद भिलाई छत्तीसगढ़ एवं श्रीमती चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक शासकीय नवीन प्राथमिक शाला वार्ड 12 बेमेतरा को श्री राम राष्ट्रीय कवि अवार्ड रत्न सम्मान 2025 प्रदान किया गया।ये बहुत ही गौरव की बात है कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम की पावन धरा में राष्ट्रीय स्तरीय कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य से दो कवियत्री चयनित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular