
…. सी.जी. प्रतिमान न्यूज 17 नवंबर /नागरिक अधिकार रक्षा मंच का पुनर्गठन और विस्तार करने के उद्देश्य से सोमवार को तीर्थराज पैलेस आदर्शनगर दुर्ग में बैठक हुई l
बैठक में संगठन के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा हुई जिनमें शुद्ध जल, शुद्ध वायु, रसायन रहित भूमि, जीविका, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन के अधिकार सहित संविधान प्रदत्त अधिकारों और मानवाधिकार की रक्षा करने के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया आवश्यकता पड़ने पर सक्षम न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है.

नागरिक अधिकार रक्षा मंच की आज की बैठक में एड. राजकुमार गुप्त, चित्तेश्वर पिपरिया, प्रमोद पंवार, बीजू, कल्याण सिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा आदि शामिल रहे, चित्रेश्वर पिपरिया को जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है, नागरिक अधिकार रक्षा मंच की अगली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में करने का निर्णय लिया गया है।








Views Today : 204
Total views : 102093