Friday, May 1, 2026
24.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeबड़ी खबरलॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी दिनारपुर गागलहेडी में मनाई गई स्वर्गीय मुलायम सिंह...

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी दिनारपुर गागलहेडी में मनाई गई स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि..

सीजी प्रतिमान न्यूज :

सहारनपुर : गागलहेडी 11 अक्टूबर /लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी दिनारपुर गागलहेड़ी में 10 अक्टूबर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा)के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई है l
उपस्थित अतिथियों ने उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।


वीरेंद्र सिंह यादव पूर्व न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि नेताजी ने राजनीति में अपनी लंबी एवं प्रभावशाली जीवन में उन्होंने गरीब किसान मजदूर और कमजोर व अल्पसंख्यक वर्गों के हक के लिए हमेशा संघर्ष किया , उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह जी का जन्म एक सामान्य परिवार में 22 नवंबर 1939 जन्म हुआ था. नेताजी ने राजनीति और समाज की सेवा के लिए क्षेत्र में अपना अमिट प्रभाव छोड़ा उन्होंने गरीब, कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई थी। जिसे प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिला।
चंद्रशेखर यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेताजी अपनी राजनीतिक यात्रा सन् 1967 में शुरू की और समाजवादी विचारधारा को स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

अच्छन यादव उपाध्यक्ष जिला समाजवादी पार्टी ने कहा कि जो लोग दिल्ली का रास्ता नहीं जानते थे उन्हें सांसद बनाकर दिल्ली भेजा गया और जो लखनऊ का रास्ता नहीं जानते थे उन्होंने विधायक बनकर लखनऊ भेजने का काम किया।
महेंद्र राकेश ने नेताजी मुलायम सिंह की जीवन संघर्ष पर बनाई कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया।
यादव महासभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव पूर्व सूचना अधिकारी ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सरल सादगी के साथ साथ कठोर निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा लोगों को अपना बनाने में निपूर्ण थे।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए हुए मास्टर धर्मपाल यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए कन्या विद्यालय में साईकिल वितरण, लैपटॉप वितरण तथा छात्राओं की उच्च शिक्षा पढाई के लिए बीस हजार बेरोजगारों को बेरोजारी भत्ता प्रदान किया।
रामाशीष यादव ने नेताजी के रक्षा मंत्री बनने पर देश की सीमा पर जवानों के शहीद होने पर उनके शव पहले घर पर नहीं लाये जाते थे इन्हीं के द्वारा यह नियम बनाया गया कि जो भी सैनिक शहीद होंगे उनके पार्थिव शरीर तिरंगे झड्डे में लपेटकर उनके निवास में ले जाकर ससम्मान अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रुप से मास्टर भोपाल सिंह यादव, प्रधान प्रदीप यादव चेतराम यादव, बलवीर सिंह यादव इटावा वाले राज देव वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, अमतेश यादव नरेंद्र माडेबास, योगेश शर्मा सचिव, नवाजिश खान, शफाकत अली खान, तेजेन्द्र उर्फ़ पिल्लू यादव, सरोज सिंह, श्रवण गुर्जर, सूरजपाल यादव, सतीश यादव, धर्मवीर यादव, गुरपाल सिंह सरदार आदि ने नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनके किए हुए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular