Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogशासकीय महाविद्यालय जामुल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता...

शासकीय महाविद्यालय जामुल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय जामुल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन सम्पन्न

सी.जी. प्रतिमान न्यूज : जामुल 11 अक्टूबर / डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल के महिला प्रकोष्ठ एवं महिला उत्पीड़न निवारण समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाना है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रचना चौधरी ने बताया कि इस साल की थीम लड़कियों के नेतृत्व और उनकी स्वतंत्र पहचान पर केंद्रित है. जो यह संदेश देती है कि लड़कियां केवल भविष्य की आशा नहीं, बल्कि आज बदलाव लाने की असली शक्ति हैं। हर लड़की अपने अंदर समाज को दिशा देने की क्षमता रखती है बस उसे पहचान और अवसर की जरूरत है।


रंगोली प्रतियोगिता में :–
प्रथम स्थान रिया वर्मा व सुनिधि (बीएससी तृतीय सेमेस्टर ) द्वितीय स्थान ईशा साहू व हेमलता (बीएससी तृतीय सेमेस्टर), एवं तृतीय स्थान पर ज्योति व डीगेश्वरी (बीएससी तृतीय वर्ष) एवं राधा व नैना (बी.कॉम.प्रथम सेमेस्टर ) रहे । इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ शशि कश्यप सहायक प्राध्यापक- वाणिज्य एवं गजेंद्र कश्यप सहायक प्राध्यापक -हिंदी ने निभाई ।
अंत में महिला प्रकोष्ठ की सदस्य श्रीमती विनिता परगनिहा ने सभी प्रतिभागियो का धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पी.डी सोनकर, डॉ संजय परगनिहा , पी. हेमाराव डॉ अंजू माला साहू एवं कु. अंकिता गिरपूंजे का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular