Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeकारोबारदुर्ग जिले में सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों व आपरेटरों के हड़ताल...

दुर्ग जिले में सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों व आपरेटरों के हड़ताल के बीच गुरुवार को धान खरीदी के लिए समितियों में ट्रायल रन कर लिया पूरा…

खरीदी के लिए ट्रायल रन के साथ टोकन जारी

दुर्ग 14 नवंबर /दुर्ग जिले में सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों व आपरेटरों के हड़ताल के बीच गुरुवार को धान खरीदी के लिए समितियों में ट्रायल रन पूरा कर लिया है। इसके अलावा धान खरीदी के लिए 50 टोकन भी जारी किए गए हैं। केंद्रों में बारदानों का भंडारण भी कराया जा रहा है ताकि किसानों को दिक्कत न हो।

जिले की सेवा सहकारी संमितियों में पदस्थ की कर्मचारियों अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इनके मांगों के समर्थन में कम्प्यूटर आपरेटर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। हड़ताल की वजह से धान खरीदी की तैयारियां प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनं द्वारा सहायक खाद्य अधिकारियों के अलावा लोक निर्माण विभाग, आर इ एस सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

जिले के 102 खरीदी केंद्रों में धान का उपार्जन किया जाना है। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के सभी 102 खरीदी केंद्रों में ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है। वहीं धान खरीदी के लिए पांच समितियों से कुल 50 टोकन जारी किए गए हैं, जिसमें धान की कुल मात्रा 2800 क्विंटल है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिन केंद्रों में बारदाने की कमी थी वहां भी भंडारण करा दिया गया है। वहीं सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी भी जारी है। कर्मचारी मानस भवन दुर्ग के सामने पंडाल लगाकर धरना पर बैठे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular