Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमभूपेश बघेल ने रायपुर सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से की मुलाकात...

भूपेश बघेल ने रायपुर सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से की मुलाकात : श्री बघेल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक साजिश के तहत कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं को निशाना बनाया गया..

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :

रायपुर 6 जनवरी / छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। करीब एक साल से जेल में बंद लखमा से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने जांच एजेंसियों और भाजपा पर तीखा हमला बोला।

भूपेश बघेल का भाजपा और एजेंसियों पर हमला

भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे को जमानत दिला लिया, लेकिन यदि ऐसा होता तो उनका बेटा जेल ही क्यों जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने अब तक कवासी लखमा के जवाब पर रिप्लाई दाखिल नहीं किया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निर्दोष लखमा को 1 साल से ED-EOW की कार्रवाई के तहत जेल में रखा गया है, और भाजपा के नेता भी इस तथ्य को मान रहे हैं।

भूपेश ने सवाल उठाया कि जब कार्रवाई सही है तो FIR क्यों दर्ज की गई? उन्होंने भाजपा से कहा कि घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।

भूपेश बघेल के बेटे और लखमा की तुलना

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए थे। भाजपा का कहना था कि शराब घोटाले जैसे गंभीर मामले में भूपेश के बेटे को जमानत मिल जाती है, जबकि उसी मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा अब भी जेल में हैं।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में राजनीतिक साजिश के तहत चुनिंदा नेताओं को निशाना बनाया गया और लखमा के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर उनके खिलाफ साजिश रची गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular