सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : नंदिनी -अहिवारा / दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी भानु प्रताप साव से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की एवं थाना प्रभारी श्री साव का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार, भूपेंद्र सिंह, ईश्वर शर्मा, मनोज रावत एवं प्रदीप कुमार मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा, साथ ही आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी भानु प्रताप साव ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, जिसमें आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आमजनों से पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि नंदिनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। यह सौजन्य भेंट सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।








Views Today : 142
Total views : 102031