सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल 21 जनवरी / जामुल नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 05 गणेश नगर के पार्षद एवं एक स्थानीय व्यापारी के बीच आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। यह घटना 20 जनवरी मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे ठेठवार मोहल्ला, वर्मा के घर के पास की बताई जा रही है।
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों पक्ष पर अलग-अलग केस दर्ज :
व्यापारी की रिपोर्ट पर जामुल थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0043 / 26 दर्ज कर पार्षद दीपक गुप्ता एवं उनके भाई बबलू गुप्ता के खिलाफ धारा 115 (2 ), 296, 3(5), 351/3 बीएनए के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है……पार्षद ने लगाया रास्ता रोककर हमला करने का आरोप :
जामुल पुलिस के अनुसार गणेश नगर, वार्ड 05 निवासी पार्षद दीपक गुप्ता (54 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे नगर पालिका परिषद कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान केशव सोनी ने उनका रास्ता रोक लिया और बिना कारण गाली-गलौच करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर हमला किया गया।
सिर और आंख समेत हाथ में आई चोट: हमले में पार्षद दीपक गुप्ता के सिर, बाईं आंख और दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई और खून निकलने की बात कही गई है। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 0041/26 दर्ज कर केशव सोनी के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत केस कायम किया है l
व्यापारी ने भी दर्ज कराई पलट शिकायत :
दूसरा पक्ष रावण भाठा जामुल निवासी व्यापारी केशव सोनी (43 वर्ष), जो सोनी ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं, ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।उनका कहना है कि वे गांव किरना (तिल्दा नेवरा) से धान बेचकर लौट रहे थे, तभी ठेठवार पारा सुभाष नगर में दीपक गुप्ता ने उन्हें रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी.








Views Today : 140
Total views : 102029