Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogछoगo के मनेद्रगढ़ - खड़गवां में महिला मोर्चा को मिला सशक्त नेतृत्व,...

छoगo के मनेद्रगढ़ – खड़गवां में महिला मोर्चा को मिला सशक्त नेतृत्व, मालती यादव बनीं मंडल अध्यक्ष

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी / प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए श्रीमती मालती यादव को खड़गवां मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अनुभव और सक्रियता का मिला सम्मान :

श्रीमती मालती यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। इन्हीं गुणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा के मार्गदर्शन में नियुक्ति

यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनेद्रगढ़( चिरमिरी )श्रीमती प्रतिमा पटवा के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन से की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को ऐसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, जो महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतार सकें। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मालती यादव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी।

महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

मालती यादव की नियुक्ति की घोषणा के बाद खड़गवां मंडल में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी बनेगा।

मालती यादव का संकल्प

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीमती मालती यादव ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और संगठन की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular