Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमरायगढ़ जिले में मंगल कार्बन प्लांट में हुए गैस टैंक ब्लास्ट हादसे...

रायगढ़ जिले में मंगल कार्बन प्लांट में हुए गैस टैंक ब्लास्ट हादसे को लेकर मुआवजा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रख कर परिजनों ने NH-49 पर किया चक्का जाम ।

मंगल कार्बन प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार, सड़क पर शव रख कर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..

रायगढ़ 12 फरवरी / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर गांव में 5 फरवरी को हुए गैस टैंक ब्लास्ट में झुलसे एक और पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं, जिससे गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल है।

इलाज के दौरान साहेब लाल खड़िया ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर NH-49 पर चक्का जाम कर दिया। परिजन और ग्रामीण प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अस्पताल में 3 लोगों का इलाज जारी
इस भयावह हादसे में जान गंवाने वालों में शिव खड़िया, उनकी 9 महीने की मासूम बच्ची, साहेब लाल खड़िया और इंदवीर खड़िया शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। इस घटना में घायलों की पहचान उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष), कौशल (25 वर्ष), प्रिया (32 वर्ष) नाम के रूप में हुई है।

उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई- ग्रामीण
गौरतलब है कि, यह हादसा 5 फरवरी को हुआ था, जब मंगल कार्बन प्लांट में गैस टैंक ब्लास्ट/औद्योगिक दुर्घटना हुई। घटना के बाद से ही प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि, जब तक पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular