जामुल 16 फरवरी / नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड 10 सुभाष नगर मे मूलभूत सुविधा एवं विकास कार्यों की सूची मे बहुप्रतिक्षित मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा ने सुभाष नगर जामुल वार्ड 10 मे जनता की मांग को ध्यान रखते हुए वार्ड के निवासियों की सुविधा के लिए त्त्रंबकेश्वर मंदिर के पास 4:30 लाख रुपए लागत की पार्षद निधि से डोम सेड का निर्माण करवाया गया है जिसका 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोकार्पण कर जनता को बडी सौगात दिया l

वार्ड 10 सुभाष नगर जामुल मे लोगो के मांग को देखते हुए विशेष ध्यान रखकर वार्ड के निवासियों के दुख सुख के कामों में हो रही परेशानियों को देखते हुए त्त्रंबकेश्वर मंदिर के पास डोम सेड बनवाया गया जिसमे देवनगर एवं सुभाष नगर निवासियों के सभी वर्ग के लोगों को पारिवारिक कार्यक्रम करने में धूप बारिश से निजात मिल सकेगा l डोम सेड के बनने से वार्ड वासियों में भारी उत्साह दिख रहा है l
लोगो के इस मांग को पूरा करने के लिए नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद जामुल रामप्यारी वर्मा ने अपने निधि का उपयोग अपने घरेलु वार्ड मे किया और डोम सेड निर्माण करवाया है.l

डोम सेड लोकार्पण मे मुख्य रुप से नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका जामुल रामप्यारी वर्मा, लखन साहू, अंकलहा यादव, गुलेशवरी यादव, इन्द्राणी पांडे, रज्जु यादव, शांति यादव, शोभा मन्ना, रामेश्वरी साहू अंजू साहू, मीना साहू, सुनीति सारथी, गोमती साहू,लक्ष्मी साहू, प्रियंका सारथी, सविता साहू, संगीता, सालोमन,ममता यादव, रुखमनी यादव, आदि सहित सुभाष नगर जामुल के निवासीबडी संख्या में उपस्थित थे l








Views Today : 163
Total views : 102052