Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeखेलशिवपुरी जामुल - भिलाई में भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की महिला एवं...

शिवपुरी जामुल – भिलाई में भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की महिला एवं पुरुष ओपन कबड्डी टीम के खिलाड़ीय , 13 दिसंबर व 14 दिसंबर को दो दिवसीय ओपन कबड्‌डी प्रतियोगिता – 2025 में लेंगे भाग l


सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : जामुल 12 दिसंबर / दुर्ग जिले में मां महामाया युवा संगठन जामुल के तत्वाधान में शिवपुरी जामुल भिलाई, छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय महिला व पुरूष ओपन कबड्‌डी प्रतियोगिता – 2025 का आयोजन किया गया है l

इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 दिसम्बर शनिवार को संध्या 4 बजे विजय बघेल सांसद दुर्ग के मुख्य अतिथि में व अध्यक्षता राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा विधायक अहिवारा, उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छ.ग. , एवं अति विशिष्ट अतिथि राकेश पांडेय अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन, व शशी कांत बघेल अध्यक्ष, कबड्‌डी संघ छ.ग. एवं सत्येन्द्र सिंह पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला भिलाई.के आतिथ्य में संपन्न होगा l पुरस्कार वितरण समारोह :–
14 दिसम्बर रविवार को रात्रि 8 बजे से, पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि
सुश्री डॉ. सरोज पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी होंगे l
व कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम देवांगन जिला अध्यक्ष भिलाई भारतीय जनता पार्टी करेगें l
एवं अति विशिष्ठ अतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा विधायक अहिवारा, एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छ.ग., रमेश सिंह ठाकुर अध्यक्ष जिला भाजपा रायपुर , सतीश साहू विधायक प्रतिनिधि अहिवारा, एवं विक्रम सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा बिलासपुर की आतिथ्य में संपन्न होगा l

आयोजन समिति के संयोजक ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल,एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी ने जानकारी दी है कि इस ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में महिला व पुरुष की टीम भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों से जैसे दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, नोएडा,नागपुर उड़ीसा, जबलपुर, उज्जैन एवं झारखंड आदि के खिलाड़ी इस खेल में भाग लेगे. कार्यक्रम के संयोजक श्री ठाकुर ने दुर्ग जिले एवं क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील किए हैं कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular