Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogधान खरीदी की लिमिट बढ़ाने, सभी किसानों को पर्याप्त संख्या में टोकन...

धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने, सभी किसानों को पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग को लेकर आलबरस, निकुम और अंडा के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने किया प्रदर्शन..

दुर्ग 12 दिसंबर / छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर आज दुर्ग ब्लाक के तीन धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और किसानों को पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, आलबरस में खाड़ा, आमटी, मासाभाट आलबरस गांव के, निकुम केंद्र में मासाभाट, आमटी, रूदा, निकुम गांवों के और अंडा केंद्र में विनायकपुर, जंजगिरी, चिंगरी, अंडा गांवों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए l


प्रदर्शनकारी किसानों ने धान खरीदी की धीमी गति और टोकन मिलने में होने वाले कठिनाईयों के बारे में बताया कि पहली बार धान बेचने वाले किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, किसानों ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार किसानों को मजदूरी की राशि नहीं देना चाहिए किन्तु खरीदी केन्द्रों में किसानों से मजदूरी की राशि वसूल की जा रही है, किसानों की मजबूरी का अनुचित फायदा उठाया जा रहा है l


प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि किसानों में एकता नहीं है जिसके कारण सरकार बेलगाम हो गई है और धान खरीदी के लिए मनमाने निर्णय लेकर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है और किसानों को भटकना पड़ रहा है, उन्होंने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया,
आज के प्रदर्शन में संगठन से मनोज मिश्रा और सुमिरन गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular