सीजी प्रतिमान न्यूज़ :
दुर्ग 8 दिसंबर / शहर में अपराधिक घटनाओं कि दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल गया नगर में पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है। जहां आपराधिक घटनाओं की शिकायत दर्ज होगी। 24 घंटे पुलिस सेवा उपलब्ध रहेगी। बता दें कि लम्बे समय से पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग हो रही थी। इसके बाद राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग नगर निगम के गया नगर वार्ड 4 के पुराने मुक्तिधाम परिसर स्थित जिम भवन में पुलिस सहायता केंद्र खोला गया । पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने इसे कानून व्यवस्था को दृष्टि से हुए सार्थक पहल बताया। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि असमाजिक तत्वों द्वारा आए दिन किए जाने वाले उपद्रव तथा नशाखोरी के खुलेआम कारोबार के कारण अपराधिक घटनाएं बढ़ रही थी।
गया नगर पुलिस सहायता केंद्र के जरिए दुर्ग शहर में राजीव नगर, उरला, रामनगर, गिरधारी नगर, बैगापारा, मठपारा, सारथी पारा, केजू राइस मिल क्षेत्र नयापारा सहित अन्य जगहों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा।








Views Today : 144
Total views : 102033