
सीजी प्रतिमान न्यूज़ :
दुर्ग 8 दिसंबर / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबद्ध दुर्ग, बेमेतरा, बालोद जिले के कृषकों को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए फसल उत्पादन के लिए फसल ऋणमान निर्धारित – करने के लिए कलेक्टर व प्राधिकृत अधिकारी अभिजीत सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग – के तकनीकी विशेषज्ञ व उन्नतशील कृषक शामिल हुए। बैठक में खरीफ व रबी फसलों के लिए के लिए ऋणमान तय किया गया।
जिसमें धान के लिए 65 हजार और चने के लिए 50 हजार ऋणमान तय किया गया। इनके साथ ही अन्य फसलों की ऋणमान मंजूरी के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समूह को भेजा जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रति हेक्टेयर धान सिंचित के लिए 65 हजार, असिंचित के लिए 48 हजार, सोयाबीन 53 हजार 900, चना 46 हजार 200, गेहूं 50 हजार, गन्ना उन्नत 1 लाख 20 हजार, अरहर-तुअर 45 हजार 100 रुपए, जिमी कंद 1 लाख 60 हजार, मत्स्य पालन 1 लाख 87 हजार, गौपालन 40 हजार 800 रु प्रति गाय, भैसपालन 47 हजार 300 प्रति भैंस, भेड़पालन 48 हजार 400 प्रति भेड़, मक्का 60 हजार, कपास 60 हजार, ग्रीष्मकालीन धान 48 हजार, सूरजमुखी 28 हजार 600 रु. प्रस्तावित किया। उद्यानिकी फसलों के लिए टमाटर, मशरूम, शिमला मिर्च आदि खरीफ व रबी फसलों के लिए ऋणमान तक किया है।








Views Today : 152
Total views : 102041