भिलाई / भिलाई वैश्य तेली समाज महिला समिति एंव नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ भिलाई इकाई के सयुक्त तत्वधान मे गत दिनो एक जनहित पर सर्व समाज के लिए एक वृहद कार्यक्रम को अंजाम दिया गया । जिसमें गणपति गजानंद जी के नाम से संयुक्त रूप से सबेरे गौ सेवा प्रभु सेवा धाम भिलाई गौशाला में जाकर गौ माता की सेवा करते हुए चारा व गुड, फिनायल की व्यवस्था कर सेवा दिये, साथ ही इस दिन दोपहर को निशांत बेटे के जन्मदिन पर दिव्या ज्योति दिव्याग बच्चो के स्कूल मे सभी महिला सदस्यो व्दारा दिव्याग बच्चो के बीच उपस्थित होकर पहले गीत व भजन बच्चो के साथ गाये तत्पश्चात बच्चो को भोजन कराने के साथ बिस्कुट, चाकलेट, पानी बाटल उपहार स्वरूप दिये।

भिलाई वैश्य तेली समाज महिला समिति एंव नया सवेरा समिति का यह पहला संयुक्त प्रयास जनहित पर गौ सेवा व दिव्याग बच्चो के बीच जाकर खुशी बांटने का प्रयास सराहनीय रहा l
इस सफलआयोजन मे अध्यक्ष श्रीमती अनिता साहू के साथ मुख्य रूप से श्रीमती हेमन्ती साहू,सविता शाह,गीता मैम,मंजू मैम,वसुधा मैम,राधा मैम,सीता मैम,किरण मैम,के साथ बच्चो मे वैदेही साहू, निशांत साहू ,अनिकेत, शीबू, दीनू साहू,आरती,गीता आदि सदस्यो का सहयोग रहा ।

अध्यक्ष श्रीमती अनीता साहू ने कहा कि आगे भी समाज एवं संस्थाए द्वारा संयुक्त रूप से जनहित के कार्यो पर सर्व समाज के सामने एक अच्छी सोच के साथ अच्छा संदेश देने की प्रयास शतत् जारी रहेगा।








Views Today : 144
Total views : 102033