टिकेश्वरी लाल देशमुख को दाऊ मन्दराजी लोक कला अवार्ड भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, राज्य अलंकरण का सम्मान करते हुए अतिथि गण..
रायपुर / भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा टिकेश्वरी लाल देशमुख को नाचा शैली में किए गए प्रयास एवं शैक्षणिक ,साहित्यिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु, दाऊ मन्दराजी लोक कला अवार्ड प्रदान किया गया l यह सम्मान धमतरी में छत्तीसगढ़ के साहित्यकार, कलाकार , समाज सेवकों की विशेष उपस्थिति में प्रदान किया गया l
ग़ौरतलब हो कि टिकेश्वरी लाल देशमुख लोक मंजरी भिलाई संस्था से नाट्य निर्देशन करते हुए नाचा शैली में ग़म्मत के माध्यम से सामायिक विषयों को लोगों के सामने रखा, यह ही नहीं बल्कि तत्कालिक मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में शिक्षा, साक्षरता अभियान, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, अंध श्रद्धा उन्मूलन, स्वास्थ्य – मितानिन कार्यक्रमों जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नाटकों के लेखन, निर्देशन एवं प्रदर्शन में विशेष भूमिका रही है l उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर किए गए शोध अध्यन जैसे राष्ट्रीय प्रशासन अकाडमी, राष्ट्रीय संसाधन केंद्रों एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ साथ राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र, पंचायत एवं ग्रामीण विकास संसाधन केंद्र जैसे विभिन्न आयोगों से जुड़कर प्रशिक्षण एवं कार्यक्रमों के उचित सहयोग प्रदान किया l इतना ही नहीं बल्कि उनका विभिन्न खेल संगठनों में रह कर स्थानीय खेलों को बढावा देने में विशेष योगदान रहा है l

टिकेश्वरी लाल देशमुख को समाज सेवा क्षेत्रों में भारत की आज़ादी के 50 वे वर्षगांठ पर दिल्ली में आयोजित रजत जयंती के अवसर पर देश के 100 युवाओ में वह भी सम्मलित थे जिन्हें युवा रत्न के रूप में सम्मानित किया गया था l श्री देशमुख को इस अलंकरण के लिए अंचल के साहित्यकार, कलाकार,पत्रकार सहित विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई प्रस्तुत की l








Views Today : 144
Total views : 102033