सी.जी. प्रतिमान न्यूज : दुर्ग / जिला पंचायत सभा कक्ष दुर्ग में 9 अक्टूबर गुरुवार को अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के संचालन के लिए जिला स्तरीय अनुबंध निष्पादन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, उपाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग – बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को ग्राम पंचायत कार्यालयों में ही डिजिटल और बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के तहत दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम पंचायत अछोटी, बिरेभाट एवं बोरसी, दुर्ग विकास खंड के अंडा, बासीन, चिखली, डुमरडीह, हनोदा, पाउवारा, रवेलीडीह एवं सिरसाखुर्द में त्रिस्तरीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत और कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा अधिकृत वीएलई के बीच संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय को डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सेवाएं सुलभ होंगी।








Views Today : 144
Total views : 102033