


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सी.जी.प्रतिमान न्यूज
नई दिल्ली 6 अक्टूबर / बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन इस बार दो चरणों में होगा। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर और दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान की तारीखें क्रमशः 6 और 11 नवंबर हैं, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में 6 नवंबर को गोपालगंज. सिवान, सारण , भोजपुरी , बक्सर , पटना वैशाली , नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर शेखपुरा , बेगूसराय , लखीसराय, दरभंगा. सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और मधेपुरा की 121 सीटों पर वोटिंग होगी.
दूसरे चरण में 11 नवंबर को पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण,शिवहर सीतामढ़ी, मधुबनी,सुपौल अररिया किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार भागलपुर, बांका, जमुई , नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल , औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर की 122 सीटों पर मतदान होगा.

प्रत्येक मतदान बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे:
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। प्रत्येक मतदान बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर की दूरी पर उम्मीदवारों के बूथ बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों की EVM पर रंगीन फोटो और उनके नाम बड़े अक्षरों में लिखे जाएंगे, ताकि मतदाता आसानी से पहचान सकें। इसके अलावा, जिन मतदाताओं के पते बदल गए हैं, उन्हें चुनाव आयोग नए वोटर कार्ड जारी करेगा।

7.42 करोड़ मतदाता होंगे:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 7.42 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.40 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार करीब 14 लाख मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे, जबकि लगभग 14 हजार मतदाता 100 साल से ऊपर के हैं। चुनाव में प्रत्येक बूथ पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी और प्रत्येक पोलिंग केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी।








Views Today : 154
Total views : 102043