
सीजी प्रतिमान न्यूज़ : 30 नवंबर / जामुल में 29 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रीमद्भगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज अधिष्ठाता, श्री रामलला सेवा सदन, अयोध्या के श्रीमुख से राम कथा की जाएगी।

कथा सप्ताह की शुरुआत कलश यात्रा से की जाएगी। जिसकी तैयारियां जोरो पर है. जहां एक ओर माताओं के कलश धारण करने के लिए आयोजन समिति के सदस्य घर घर पहुंच कर पंजीयन का कार्य कर रहे हैं, वहीं दुर्ग जिले के चार स्थानों पाटन, कोड़िया, नंदकट्ठी, रवेलीडीह इत्यादि में कलशों का निर्माण कार्य भी बहुत तेजी से किया जा रहा है।

आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजक ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि 29 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक अविरल प्रवाहित होने वाली श्री राम कथा के पहले 28 दिसम्बर को ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकली जाएगी। जिसके लिए विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली भी तैयार की जा रही है, साथ ही रथ व पुष्प वर्षा की तैयारियां भी जोरो पर है। सनातन संस्कृति व धार्मिक अनुष्ठानों में कलश का अपना विशेष महत्व है। श्री राम कथा में कलश धारण करने वाली महिलाओं को कलश यात्रा के दिन सुबह 9 बजे कथा स्थल पर उपस्थित होकर आयोजन समिति के पास पहले ही पंजीयन कराना होगा, जिन माताओं का पंजीयन होगा वो ही कलश धारण करेंगी। पंजीयन निःशुल्क है।









Views Today : 152
Total views : 102041