Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeधर्म4 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का...

4 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आयोजन सोमेश्वर नाथ मंदिर वार्ड नंबर 4 पुरैना तालाब मंच जामुल में..


जामुल / शिव शक्ति महिला सार्वजनिक समिति द्वारा 4 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आयोजन सोमेश्वर नाथ मंदिर वार्ड नंबर 4 पुरैना तालाब मंच जामुल में किया गया है, श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के पांचवे दिवस की कथावाचक पंडित गोविद प्रसाद दुबे ( अहेरी वाले ) ने अपने श्री मुख से श्रीकृष्ण जन्म का कथा सुना कर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिए. कथा के प्रसंग में देवकी ने किस प्रकार बंदी गृह में किस विकट परिस्थिति में जगत के पालनहार श्रीकृष्ण कन्हैया को जन्म दिया। गोपाल और गोकुल की आनंदमयी छबी का बखान कर उपस्थित श्रोताओं को भक्ति के रस में इस प्रकार सराबोर कर दिया कि पंडाल में उपस्थित सभी श्रोतागण प्रेम और भक्ति से कन्हैया के जन्मोत्सव का आंनद उठाये। कथा के अन्य प्रसंगों के श्रवण हेतु श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखा जा रहा है l

कथावाचक पंडित श्री दुबे ने अपने कथा में कहा कि भगवान का अवतार सबके जीवन को आनंद मय और सुखमय बनाता है। शिव शक्ति महिला सार्वजनिक समिति जामुल सोमेश्वर नाथ मंदिर वार्ड-4 की सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कथावाचक पंडित श्री दूबे ने कहा कि समिति के सभी सदस्यो ने मिलकर जो जामुल के श्रोताओं के जीवन में कृष्ण भक्ति और प्रेम जगाने का प्रयास किया है जो निश्चित ही सराहनीय है l

भागवत कथा में शिव शक्ति महिला सार्वजनिक समिति के सदस्य श्रीमति-चमेली वर्मा, रुपलता ठाकुर, धनेश्वरी वर्मा, सुमित्रा सेन, आरती ठाकुर, व कथा में परीक्षित के रूप में जीवन साहू, श्रीमति खेमीन साहू, साहू दंपत्ति उपस्थित रहे एवं पूर्व नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष व वार्ड 4 पार्षद श्रीमति सरोजनी चंद्राकर भी भागवत कथा में प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular