सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :– पाटन : दुर्ग /शासकीय प्राथमिक पी-एम श्री शाला अखरा में पाटन विकास खण्ड क्षेत्र छत्तीसगढ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का पुनर्गठन 10 जनवरी 2026 शनिवार को संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ0ग0प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, व विशिष्ट अतिथि द्वय उप प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश चंद्राकर एवं विशेष अतिथि द्वय भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग, महेन्द्र कुमार साहू प्रांताध्यक्ष छ0ग0पंचायत सचिव संध तथा अन्य विशेष अतिथि के0के0बंछोर संरक्षक छ0ग0प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, विकास खण्ड अध्यक्ष पवन कामड़़े, महेन्द्र वर्मा जिला सचिव और मोरध्यज वर्मा प्राचार्य शासकीय उ0मा0विद्यालय भिलाई-3 आदि के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेन्द्र कुमार साहू प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा के द्वारा किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन छ0ग0प्रदेश शिक्षक फेडरेशन दुर्ग संभाग महामंत्री चंचल कुमार द्विवेदी के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम मां शारदा पूजन से प्रारंभ हुआ इसके पश्चात् सर्व सम्मति से छ0ग0प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के विकासखंड स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें प्रदीप कुमार वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया, उपाध्यक्ष द्वय खिलेन्द्र कुमार साहू शिक्षक निपानी, हरीशंकर देवांगन शिक्षक भनसुली कोषाध्यक्ष, शेष नारायण साहू शिक्षक पंदर सह कोषाध्यक्ष, गौतम साहू शिक्षक कुर्मीगुडरा सचिव, सुशील कुमार परसदा सह सचिव, द्वय सुश्री करूणा पटेल शिक्षिका चुलगहन, दरबारसिंग साहू शिक्षक मीडिया प्रभारी सलाहकार पत्राचार, लक्ष्मीकांत तिवारी शिक्षक भनसुली संगठन प्रभारी, पूर्णेश्वर यादव गब्दी,ममता साहू शिक्षिका सिपकोन्हा एवं प्रवक्ता द्वय रोहित अहीर शिक्षक मर्रा, तोरण कुमार साहू को नियुक्त किये गये एवं चंचल कुमार द्विवेदी को कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला दुर्ग के लिये मनोनित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पाटन विकास खण्ड के शिक्षक फेडरेशन के सम्माननीय सदस्य गण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा संगठन शक्ति को मजबूत करने हेतु उद्बोधन के माध्यम से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन एवं अपने अधिकारों के प्राप्ति के लिये सतत् रूप निष्ठापूर्वक कार्य करने प्रेरित किया गया।
सभा के अंत में प्रदेश शिक्षक फेडरेशन विकासखंड पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।








Views Today : 142
Total views : 102031