Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeधर्मकोसरिया मरार-पटेल समाज के तत्वावधान में 21 जनवरी बुधवार को ग्राम कचांदुर...

कोसरिया मरार-पटेल समाज के तत्वावधान में 21 जनवरी बुधवार को ग्राम कचांदुर (जेवरा-सिरसा ) में माँ शाकम्भरी देवी पूजा महोत्सव


सीजी प्रतिमान न्यूज़ : जामुल / कोसरिया मरार-पटेल समाज के तत्वावधान में 21 जनवरी बुधवार को दुर्ग जिले के ग्राम कचांदुर (जेवरा-सिरसा ) में शाक-भाजी, फल-फूल की दात्री माँ शाकम्भरी देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम 21 जनवरी बुधवार को सुबह कलश यात्रा के पश्चात, माँ शाकम्भरी पूजन एवं आरती के पश्चात बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे व कार्यक्रम की अध्यक्षता गया पटेल अध्यक्ष दुर्ग राज कोसरिया मरार – पटेल समाज एवं विशेषण अतिथि के रूप में जितेन्द्र यादव सभापति जिला पंचायत दुर्ग , गोकुल वर्मा सभापति- जनपद पंचायत दुर्ग तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सरपंच कीर्तन साहू एवं पंचगण ग्राम पंचायत कचांदुर रहेंगे l

माँ शाकम्भरी पूजा पं. शारदा प्रसाद दुबे जेवरा-सिरसा द्वारा सम्पन्न किया जावेगा.

कोसरिया मरार (पटेल) समाज ग्राम – कचांदुर ने क्षेत्र के लोगों से अपील किए है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular