Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ में राजस्थान के भामाशाह के नाम से अपनी पहचाना बना चुके...

छत्तीसगढ़ में राजस्थान के भामाशाह के नाम से अपनी पहचाना बना चुके अंचल के समाजसेवी महेन्द्र बगरोडिया का राज्यपाल ने किया सम्मानित



रायपुर 20 जनवरी / छत्तीसगढ़ में राजस्थान के भामाशाह के नाम से अपनी पहचाना बना चुके अंचल के सुप्रसिद्ध समाजसेवी महेन्द्र कुमार बगरोडिया उन हस्तियों में एक है जो प्रारंभ से ही न केवल समाज सेवा बल्कि दीन दुखियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है। अनेक सामाजिक धार्मिक संस्थानों को वे अपनी गाढ़ी कमाई दान कर एक प्रतिष्ठित दान दाता के रूप में स्थापित कर हो चुके है। छत्तीसगढ़ में आए हर राज्यपाल ने उनकी सेवाओं को देखते हुए सम्मानित करते रहे हैं। जिसमें प्रमुख राज्यपालों में एम सेठ , दिनेश नंदन सहाय , श्रीमती आनंदी बेन, शेखर दत्त एवं वर्तमान राज्यपाल रमेन डेका भी है।

जिन्होंने निवास में आमंत्रित कर श्री बगरोडिया का सम्मान किया, बल्कि 26 जनवरी के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में भाग लेने आमंत्रित भी किए।

उल्लेखनीय है कि महेन्द्र कुमार बगरोडिया की जन सेवा को देखते पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, रेलवे के डीआरएम एम दयानंद के अतिरिक्त चेंबर के उपाध्यक्ष होने के नाते कई व्यापारिक संस्थाओं ने भी समय समय पर श्री बगरोडिया का सम्मान करते रहे है। उल्लेखनीय है महेन्द्र बगरोडिया वर्षों से चाय का व्यवसाय करते आ रहे हैं।

उनको राज्यपाल ने चाय दूत का दर्जा देते हुए आसम जाकर वहां चाय बगानों की खेती का अनुभव लेकर जशपुर में चाय बागान को अच्छे से स्थापित करने, आय का श्रोत बढ़ाने एवं मशीनीकरण हेतु प्रयास करने का भी अनुरोध किए है जिस पर वे अमल भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular