Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशजामुल नगर पालिका क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ...

जामुल नगर पालिका क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ श्री बंछोर की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न..


सांसद खेल महोत्सव 2025 : सी.जी. प्रतिमान न्यूज : जामुल / देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित जामुल नगर पालिका क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 14 अक्टूबर 2025 मंगलवार को जामुल शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हुआ भव्य आयोजन.

इस महोत्सव का आयोजन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है l कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, भाजपा मंडल जामुल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, कार्यक्रम के प्रभारी नगर पालिका जामुल राजस्व निरक्षक हरीश साहू, भाजपा मंडल महामंत्री ओमप्रकाश साहू, शाला विकास समिति सदस्य बीआर रामटेके, माध्यमिक शाला विकास समिति अध्यक्ष अंकित देवांगन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प को सशक्त करना है।

प्राचार्य श्रीमती माया पेटकर, संकुल प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला, साहू सर, अशोक वर्मा सहित स्कूल के समस्त शिक्षकगण व स्टाफ़ के उपस्तिथि में कार्यक्रम का पहला चरण का समापन हर्ष उल्लास के सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular