
सीजी प्रतिमान न्यूज : रायपुर 21 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दौरा कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह से ही विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 8:15 बजे बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 8:50 बजे रायपुर में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। रायगढ़ पहुंचने के बाद वे दोपहर 1 बजे ग्राम भुइयांपानी में पहुंचकर गुरु प्रतिमा की पूजा-अर्चना करेंगे।

इस धार्मिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे पुनः बगिया के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा और स्वागत की व्यापक तैयारियां की हैं।








Views Today : 198
Total views : 102087