Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशइस वर्ष धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर तक एग्रीस्टेक...

इस वर्ष धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर तक एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिसके लिए 31 अक्टूबर तक एग्रीस्टेक पोर्टल पर होगा पंजीयन..



असुविधा से बचने शीघ्र पंजीयन कराना अनिवार्य

नवीन पंजीयन के लिए 1618 किसान शेष, 3009 किसान की व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त

दुर्ग 30 अक्टूबर / किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु 31 अक्टूबर तक अंतिम तिथि है। इस वर्ष धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर तक एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिसके लिए विगत कई महीनों से समितियों में च्वाईस सेंटर के द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन का कार्य चल रहा है। जिला दुर्ग के अंतर्गत नवीन पंजीयन हेतु 1618 किसान शेष है तथा 3009 किसान ऐसे है जिनकी व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार संस्था की भूमि, सह-खातेदार, शासकीय पट्टेदार, नाबालिक खातेदार से संबंधित समस्याओं के कारण जिन किसानों का पंजीयन लंबित था. उनका एग्रीस्टेक पोर्टल में निराकरण कस लिया गया है, वे किसान अब समिति/ च्वाईस सेंटर से अपना पंजीयन करा सकते है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान अपने नजदीकी समिति से सम्पर्क कर सकते है।

किसानों से अपील की गई है कि जिन किसानों ने एग्रीस्टेकं पोर्टल पर अपनाक पंजीयन नहीं कराया है वे शीघ्र अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति या च्वाईस सेंटर में उपस्थित होकर धान पंजीयन का कार्य पूर्ण कराएं ताकि समर्थन मूल्य के अंतर्गत अपना धान समितियों में बेचने में असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular