Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशअहिवारा उपर्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ कर कृषकों का किया...

अहिवारा उपर्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ कर कृषकों का किया सम्मान : सरस्वती बंजारे

सी. जी. प्रतिमान न्यूज :

अहिवारा 15 नवम्बर / सेवा सहकारी समिति मर्यादित अहिवारा उपर्जन केन्द्र में आज शनिवार को धान खरीदी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारें द्वारा किसानों का कृषक सम्मान किया गया, जिससे उनके मेहनत और योगदान को सराहा गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार , जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष लिमन साहू , नगर पालिकाअहिवारा अध्यक्ष विद्यनंद कुशवाहा , भाजपा मंडल अहिवारा अध्यक्ष रामजी निर्मलाकर , सेवा सहकारी समिति मर्यादित अहिवारा अध्यक्ष पवन जैन , पार्षद अनूज साहू, अहिवारा मंडल महामंत्री निर्मेष शर्मा, शुभम ताम्रकार, नंदू यादव तथा अहिवारा मंडल उपाध्यक्ष प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

धान की खरीद3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड में 21 किंवटल खरीदी जाएगी, जिससे किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य और सशक्त समर्थन मिलेगा। यह पहल भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि हितैषी नीतियों के अनुरूप किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और धान उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।

कार्यक्रम समिति प्रबंधक देवेंद्र कुमार, विकास जैन, कृषक कृष्ण नारायण शर्मा, मकसूदन यादव, पवन यादव, शंकर लाल जैन, लल्ला राम यादव, नंदकुमार यादव, नोहरिक यादव, पार्षद इंद्रजीत राउत, हरिशंकर वर्मा आदि क्षेत्र के कृषक बंधुओं की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आज 15 नवम्बर से राज्य भर में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हुई, और इस अवसर पर किसानों का सम्मान कर उनकी मेहनत और योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular