Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशधमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिल्ली (परसुली) में विभिन्न मुलभूत विकास कार्यों...

धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिल्ली (परसुली) में विभिन्न मुलभूत विकास कार्यों का लोकार्पण

धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिल्ली (परसुली) में विभिन्न मुलभूत विकास कार्यों का लोकार्पण

धमधा / दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिल्ली (परसुली) में विभिन्न मुलभूत अधोसंरचना के विकास कार्य रंगमंच निर्माण, मिनी स्टेडियम निर्माण, सार्वजनिक सांस्कृतिक मंच एवं नंदी चबूतरा निर्माण कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम विधायक साजा विधानसभा ईश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में व जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ये महत्वपूर्ण विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल, संस्कृति, सामाजिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष पवन शर्मा , तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्ष जितेंद्र साहू , जनपद पंचायत धमधा उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवांगन , भाजपा बोरी मंडल अध्यक्ष बिरबल पटेल , विधायक प्रतिनिधि कृष्णा पटेल , वरिष्ठ भाजपा नेता विमल पटेल , भाजपा बोरी मंडल कोषाध्यक्ष सीताराम , कृषक सेवा सहकारी समिति कन्हारपुरी अध्यक्ष बीरसिंह पटेल , कृषक सेवा सहकारी समिति खिलोराकला अध्यक्ष संजय कश्यप , एवं भाजपा बोरी मंडल उपाध्यक्ष मनीष साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत सिल्ली (परसुली) सरपंच गणेश पटेल व पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं ऊर्जा से भर दिया। गाँव के समग्र विकास हेतु ऐसे निर्माण कार्य निश्चित ही क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular