सी.जी.प्रतिमान न्यूज़26नवम्बर : जामुल / नगर पालिका जामुल में दो करोड़ पचास लाख रूपये के मूलभूत विकास कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होंगे। शासन द्वारा अनुमोदन पश्चात पी.आई.सी. की बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान किया गया।

नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने जानकारी दिया कि लगभग दो करोड़ पचास लाख रूपये के विकास कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें जामुल पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली निर्माण 34.35 लाख, शेड निर्माण 24.79 लाख, सीसी रोड निर्माण 55.19 लाख, पेवर ब्लॉक 09.87 लाख एवं शौचालयो के उन्नयन हेतु 49.15 लाख रूप्ये बाउण्ड्रीवॉल हेतु 20.15 लाख रूपये, बोर खनन हेतु 01 लाख रूपये की स्वीकृति पी.आई.सी. द्वारा प्रदान किया गया है l नगर पालिका जामुल के सभी वार्डो में ये विभिन्न मूलभूत विकास के कार्य होंगे। नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि जामुल नगर पालिका परिषद के सभी सदस्यो के मांग अनुरूप एवं क्षेत्र के सभी बड़े जनप्रतिनिधियो के सहयोग से नगर पालिका जामुल में यह विकास कार्य होगा, साथ ही मैं क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय जामुल पालिका क्षेत्र का एक नया रूप आप सबके सामने होगा।

जामुल नगर पालिका परिषद के पी.आई.सी. की बैठक में मुख्य नगर पालिक अधिकारी जामुल श्रीमती सीमा बक्शी, व विधि एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी श्रीमती अहिल्या वर्मा, लोक निर्माण प्रभारी खम्भन ठाकुर, जल कार्य प्रभारी रामदुलार साहू, राजस्व प्रभारी कविता बिश्वाल स्वास्थ्य प्रभारी शांति टण्डन, खाद्य प्रभारी चुम्मन वर्मा, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग प्रभारी श्रीमती सीमा यादव, उप अभियंता सचिन भागवत, मुख्य सचिव एवं लेखापाल आशा जंघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।








Views Today : 198
Total views : 102087