Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशनगर पालिका परिषद अहिवारा में 10 दिसंबर को नगर पालिका...

नगर पालिका परिषद अहिवारा में 10 दिसंबर को नगर पालिका परिषद कि समान्य सभा की आहूत कि गई बैठक..

अहिवारा 10 दिसंबर / दुर्ग जिले के नगर पालिका परिषद अहिवारा के सभा कक्ष में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा की अध्यक्षता में परिषद कि समान्य सभा की बैठक आहूत कि गयी जिसमें 06 एजेंडों पर चर्चा हुई। निकाय स्वामित्व कि भूमि खसरा न. 459/2 रकबा 23.500 हेक्टेयर भूमि में से 6000 वर्गफीट भूमि पर नवीन उप पंजीयक कार्यालय हेतु वित्त मंत्री छ.ग. शासन के द्वारा किये गये उद्घाटन स्थल पर ही निर्माण किये जाने हेतु बहुमत से स्वीकृति प्रदान कि गयी एवं विधायक अहिवारा राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा के द्वारा अनुशंसित नवीन केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु वार्ड क्र. 04 बेरला रोड बाईपास रोड के समीप खसरा न. 459/2 भूमि मे से नगर पालिका स्वामित्व कि रिक्त भूमि का चयन कर सर्वसम्मति से केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है।

बैठक में अन्य विषय उच्च न्यायालय कि जनहित याचिका, सितंबर 2025 के जारी आदेश अनुसार नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत वार्ड क्र. 13 में सर्वसुविधा युक्त मुक्तिधाम निर्माण करने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के संबंध में उपस्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणो के द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी है।

परिषद आयोजित बैठक में अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा उपाध्यक्ष अशोक बाफना, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू तथा निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडे एवं उप अभियंता, लेखापाल सहित परिषद लिपिकगण आयोजित बैठक मे उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular