दुर्ग / पिछले एक महीने से धान खरीदी की धीमी गति से त्रस्त किसानों ने छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर आज कोलिहापुरी, कुथरेल और रिसामा में खरीदी केन्द्रों में प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी किसानों ने घान खरीदी की गति बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी किया l
किसानों ने बताया कि पहले धान बेचने के लिए टोकन के लिए भटकना पड़ता था किसानों के असंतोष के दबाव में सरकार ने आनलाइन टोकन 24 घंटे चालू रखने का निर्णय लिया है लेकिन जब तक प्रतिदिन धान खरीदी का लिमिट नहीं बढ़ाया जाएगा तब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता,

किसानों ने कहा कि पहले खरीफ धान की बोनी के समय किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए जद्दोजहद करना पड़ा था और अब रबी फसलों की बोनी किसान इसलिए नहीं कर पा रहे हैं कि समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है,
आज के प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त, मनोज मिश्रा, सुमिरन गुप्ता के अलावा रिसामा में जनपद सदस्य ढालेश साहू भी शामिल हुए, किसान नेताओं ने किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।








Views Today :
Total views : 102134