Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशकिसान बंटे रहेंगे तो लूटे जायेंगे और यदि एक रहे तो सेफ...

किसान बंटे रहेंगे तो लूटे जायेंगे और यदि एक रहे तो सेफ रहेंगे – छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन

दुर्ग 23 दिसंबर/ छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने आज दुर्ग ब्लाक के उतई और मचांदुर धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने वाले किसानों से बातचीत किया, किसानों ने बताया कि इस साल धान की बोवाई से लेकर बिक्री करने के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है l


उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि जबतक किसान बंटे रहेंगे तब तक लूटे जाते रहेंगे, पहले ही किसान धर्म, जाति समाज और राजनीति दलों के नाम पर बंटे हुए हैं और अब महतारी वंदन के नाम पर सरकार ने लिंग के आधार पर महिला और पुरुष किसान में विभाजित करके फूट डालने का प्रयास किया है और यदि किसान एक रहेंगे तभी सेफ भी रहेंगे, उन्होंने किसानों को आगाह किया है कि अगले साल धान बेचने वाले किसानों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,


उन्होंने बताया कि विलंब से खरीदी होने और सूखत के कारण धान के वजन में कमी होने से किसानों को लगभग 3 से 5 हजार करोड़ रूपए की आर्थिक क्षति होने की संभावना है,
किसानों ने बताया कि आज भी अनेक किसान गिरदावरी में खसरा और रकबा की त्रुटियों में सुधार करवाने के लिए भटक रहे हैं, किसानों ने धान की सरकारी खरीदी पर सरकार की नीयत पर भी शंका व्यक्त किए, किसान संगठन के प्रतिनिधि मंडल में मनोज मिश्रा भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular