दुर्ग 14 जनवरी / ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के तहत एक साथ 307 ब्लॉक अध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं। नई नियुक्तियों में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं। जिसमें दुर्ग जिला – ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अंतर्गत, दुर्ग – ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस में कमेटी अध्यक्ष के लिए पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख की नियुक्ति की गई है, जो संगठन को जोड़ने के लिए दुर्ग ब्लाँक में नई ऊर्जा पैदा करेगा l

दुर्ग जिला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयों की नियुक्ति 1. दुर्ग-ग्रामीण – देवेंद्र देशमुख, 2.धमधा – शिवकुमार वर्मा, 3.पाटन – मोहन साहू, 4.भिलाई 3 चरोदा – श्रीकांत वर्मा, 5.कुम्हारी नगर – मनहरण यादव, 6. जामुल नगर – कमलेश साहू, 7.अहिवारा – उमेश साहू, 8. जामगांव आर – राजेश ठाकुर, एवं 9.अहिवारा नगर – संतोष बाफना को नियुक्त किया गया है l








Views Today : 147
Total views : 102036