Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशसीएम साय जाएंगे आरंग, 3 फरवरी से शुरू होगा मंत्रियों का सहयोग...

सीएम साय जाएंगे आरंग, 3 फरवरी से शुरू होगा मंत्रियों का सहयोग केंद्र, 25वें भारत रंग महोत्सव का आयोजन, 9 फरवरी को बस्तर पण्डुम

.

रायपुर 3 फरवरी /  सीएम साय विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल, बस्तर पण्डुम का 9 फरवरी को होगा समापन,

आज 3 फरवरीसे 8 फरवरी तक 25वें भारत रंग महोत्सव का आयोजन,

आज 3 फरवरी से शुरू होगा मंत्रियों का सहयोग केंद्र.

सीएम साय के आज के कार्यक्रम:

सीएम विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कड़ी में वह सबसे पहले सुबह 11:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी आरंग पहुंचे, और “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद वह दोपहर 12:30 बजे नवा रायपुर मंत्रालय में विभागीय बैठक में शामिल होंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री शाम 04:10 बजे सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचे, फिर 3वें फेडरेशन कप वॉलीबाल चैंपियनशिप 2026 में शामिल होंगे.

आज से शुरू होगा मंत्रियों का सहयोग केंद्र:

रायपुर में आज 3 फरवरी से शुरू मंत्रियों का सहयोग केंद्र होगा. जहां ओर मंत्री जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे. ये सहयोग केंद्र  BJP मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगेगा, 3 माह बंद रहने के बाद सहयोग केंद्र फिर शुरू होगा, और आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समस्याएं सुनेंगे. फिर 4 फरवरी मंत्री राजेश अग्रवाल, 5 फरवरी मंत्री लखन लाल देवांगन समस्याएं सुनेंगे. इसके अलावा 6 फरवरी को मंत्री दयाल दास बघेल सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे.

बस्तर पण्डुम का 9 फरवरी को समापन:

प्रदेश में आयोजित बस्तर पण्डुम का 9 फरवरी को समापन होगा. कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह 8 फरवरी को नक्सलवाद पर बैठक लेंगे, और नक्सलवाद खात्मे को लेकर रणनीति बनेगी. साथ ही डीजी कॉन्फ्रेंस के समय बने रोडमैप की समीक्षा करेंगे.

25वें भारत रंग महोत्सव का आज से आयोजन:

आज से 8 फरवरी तक 25वें भारत रंग महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ जनसंपर्क करेगा. दीनदयाल ऑडिटोरियम में रंगमंच की प्रस्तुतियां होंगी. रंग मंच का उद्घाटन समारोह शाम 6.30 बजे होगा. वहीं समारोह की शुरुआत ’पारो’ नाटक के मंचन से होगी, इस बीच 8 फरवरी तक अलग अलग नाटकों की प्रस्तुति होगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular