Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशरायपुर में सहयोग केंद्र कार्यक्रम स्थगित, ‘बस्तर-पंडुम’ की पीएम मोदी ने की...

रायपुर में सहयोग केंद्र कार्यक्रम स्थगित, ‘बस्तर-पंडुम’ की पीएम मोदी ने की सराहना, आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर…

 छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र कार्यक्रम वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रवास के कारण स्थगित हुआ। पीएम मोदी ने ‘बस्तर-पंडुम’ महोत्सव की सराहना की, वहीं आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर दिखेगा।

रायपुर में सहयोग केंद्र कार्यक्रम स्थगित:

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालित सहयोग केंद्र में आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की कार्यकर्ताओं से प्रस्तावित मुलाकात कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है कि अन्य प्रांत के प्रवास पर रहने के कारण यह कार्यक्रम टालना पड़ा। प्रवास से लौटने के बाद नई तारीख घोषित कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी।

‘बस्तर-पंडुम’ महोत्सव की पीएम मोदी ने की सराहना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बस्तर-पंडुम’ महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर अब विकास और आत्मविश्वास की नई कहानी लिख रहा है। महोत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए थे, जिन्होंने बस्तर को पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरता क्षेत्र बताया।

आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल, कई जिलों में असर:

केंद्र सरकार के प्रस्तावित चार लेबर कोड के विरोध में आज देशभर में ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। करीब 10 प्रमुख ट्रेड यूनियन और 100 से अधिक जन संगठन इस हड़ताल में शामिल हैं, जिसका असर 600 से ज्यादा जिलों में देखने को मिल सकता है। हड़ताल से पहले राजधानी रायपुर में मशाल रैली भी निकाली गई थी, जिससे आंदोलन की तीव्रता का संकेत मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular